spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDचारधाम परियोजना के पैकेज-2 और 3 की समीक्षा, लंबित भूमि अधिग्रहण शीघ्र...

चारधाम परियोजना के पैकेज-2 और 3 की समीक्षा, लंबित भूमि अधिग्रहण शीघ्र पूरा करने पर जोर

fok-media-samman-samaroh

प्रमुख सचिव मा. मुख्यमंत्री श्री रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सचिवालय में चारधाम परियोजना के पैकेज 2 एवं पैकेज 3 से संबंधित बैठक आयोजित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) द्वारा चारधाम परियोजना के पैकेज 2 एवं पैकेज 3 से सम्बन्धित भूमि अधिग्रहण मुआवजा वितरण, CALA स्तर पर लंबित मुआवजा वितरण, मध्यस्थता वादों, स्वामित्व विवादों तथा अन्य प्रासंगिक विषयों की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रमुख सचिव ने चारधाम परियोजना के पैकेज 2 एवं पैकेज-3 के अन्तर्गत लंबित भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण करते हुए सम्बन्धित भूमि का कब्जा कार्यदायी संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) को अधिकतम एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने कहा कि निर्धारित समयावधि के भीतर अपेक्षित कार्यवाही पूर्ण न किए जाने की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए सम्बन्धित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में सचिव लोक निर्माण विभाग श्री पंकज कुमार पाण्डेय सहित अपर सचिव श्री विनीत कुमार, श्रीमती कल्याणी, श्रीमती मीनाक्षी जोशी, अपर प्रमुख वन संरक्षक एवं नोडल अधिकारी, वन भूमि हस्तान्तरण, अपर जिलाधिकारी, चमोली तथा राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular