Monday, May 25, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDसशक्त पुलिस परिवार से ही मजबूत होगी पुलिस व्यवस्था : एसपी कमलेश...

सशक्त पुलिस परिवार से ही मजबूत होगी पुलिस व्यवस्था : एसपी कमलेश उपाध्याय

fok-media-samman-samaroh

जनपद में पुलिस परिवारों की समस्याओं के समाधान एवं महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन उत्तरकाशी में पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने की। इस दौरान उन्होंने पुलिस परिवार की महिलाओं की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।

गोष्ठी के दौरान महिलाओं द्वारा रखी गई कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सशक्त पुलिस परिवार ही सशक्त पुलिस व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों के मनोबल को मजबूत बनाए रखने में उनके परिवार, विशेष रूप से महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में पुलिस परिवार की महिलाओं की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझना तथा उनका समाधान करना पुलिस प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला अपराध, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा से जुड़े नवीन विधिक प्रावधानों, साइबर अपराधों से बचाव एवं जागरूकता के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही डायल-112 एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 की उपयोगिता के बारे में भी जागरूक किया गया।

गोष्ठी में गीता, प्रभारी महिला काउंसलिंग सेल सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस परिवार की महिलाएं उपस्थित रहीं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular