spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDभारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा स्वामी विवेकानंद जी कि...

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा स्वामी विवेकानंद जी कि 164वी जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन उपलक्ष्य पर गांधी पार्क से “स्वदेशी संकल्प दौड़” का भव्य आयोजन किया गया।

fok-media-samman-samaroh

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा स्वामी विवेकानंद जी कि 164वी जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन उपलक्ष्य पर गांधी पार्क से “स्वदेशी संकल्प दौड़” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की गरिमामय उपस्थिति रही | मुख्यमंत्री जी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया तथा युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने, नशे से दूर रहने एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम मे प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजय कुमार जी, प्रदेश महामंत्री भाजपा तरुण बंसल जी, प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा श्री आदित्य चौहान जी, क्षेत्रीय विधायक श्री खजनदास जी, महापौर नगर निगम देहरादून श्री सौरभ थपलियाल जी, महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी, महानगर प्रभारी युवा मोर्चा श्री संकेत नौटियाल जी, प्रदेश पदाधिकारी, महानगर पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे। इस अवसर पर हजारों युवाओं ने स्वदेशी अपनाने, आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवा मोर्चा ने इस माध्यम से पीएम मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत दृष्टिकोण को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्री कुलदीप पंत जी के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular