Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहिंदुओं के पलायन 24 घंटे बाद मुर्शिदाबाद में लौटने लगे पीड़ित, निगरानी...

हिंदुओं के पलायन 24 घंटे बाद मुर्शिदाबाद में लौटने लगे पीड़ित, निगरानी के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट

fok-media-samman-samaroh


Murshidabad Hindu Migration: बीते शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा देखे गई है। जिसके बाद वहां से हिंदुओं का पलायन शुरू हो गया। सभी लोग मालदा में शरण लेने लगे। लेकिन अब खबर आ रही है कि वे सभी लोग अब वापस लौट रहे हैं। हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। बंगाल पुलिस भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई प्रयास कर रही है। 


24घंटों में वापसी


दरअसल, मुर्शिदाबाद हिंसा से इलाके की स्थिति बिगड़ गई है। हिंसा और डर के माहौल को देखते हुए कई लोग अपने घरों को छोड़कर पड़ोसी जिले मालदा जाने को  मजबूर हो गए थे। लेकिन अब हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के हालातों में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। जिसके बाद अब सभी लोग अपने गांव वापस आ रहे हैं।


बता दें, पुलिस की मदद से लोगों को सुरक्षित उनके गांव पहुंचाया जा रहा हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए बंगाल पुलिस के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) जावेद शमीम ने बताया कि लोगों को पुलिस की निगरानी में घर पहुंचाया जा रहा हैं। इसके अलावा सभी वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


डर बना पलायन की वजह


स्थिति की जानकारी देते हुए जावेद शमीम ने आगे बताया कि शनिवार के बाद से अबतक मुर्शिदाबाद में कोई नई घटना नहीं घटी। ऐसे में उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द स्थिति पहले की तरह सामान्य हो जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि हिंसा के दौरान जो हिंदु डर से अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर हुए थे, उन्हें सकुशल वापस लाया जा रहा है। 


बता दें, हिंसा के बाद अब तक 3लोगों की मौत की पुष्ठि हो चुकी है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंसा के दौरान करीब 200 हिंदू घरों को जलाए जाने का दावा किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि हिंसा के दौरान गैस सिलिंडर खोलकर और पेट्रोल डालकर घरों को आग के हवाले कर दिया। उपद्रवियों ने बड़ी संख्या में घरों व दुकानों में लूटपाट और आगजनी की। कई तालाबों में उपद्रवियों के जहर मिलाने का भी आरोप है। जिससे बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। इसके अलावा पान के बागानों में भी आगजनी का आरोप है। जिसके चलते लोगों का मुर्शिदाबाद से पलायन शुरू हो गया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular