spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना.... सीएम सैनी ने किया एप लॉन्च, जानें कैसे...

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना…. सीएम सैनी ने किया एप लॉन्च, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

fok-media-samman-samaroh


Haryana News: हरियाणा सरकार की ओर से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत हो चुकी है। सीएम नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान ताऊ देवीलाल स्टेडियम में लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप को लॉन्च किया गया। इससे पहले उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। लाडो लक्ष्मी योजना के लिए राज्य सरकार ने 5 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने इस योजना के लिए आधार कार्ड भी अनिवार्य कर दिया। आधार कार्ड के बिना महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना एप का फायदा नहीं उठा सकेंगी।


एप से कैसे होगा रजिस्ट्रेशन


इस एप के माध्यम से योग्य महिलाएं को छह चरणों में रजिस्ट्रेशन करना होगा। छह चरण पूरे होने के बाद योग्य महिलाओं की आईडी बन जाएगी। एप डाउनलोड करते मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा।


1. पहले चरण में आवेदिका को पूरा विवरण भरना होगा। जिसमें बताना होगा कि वह विवाहित हैं या नहीं। निवास प्रमाण पत्र, आधार का नंबर भरना होगा।


2. दूसरे चरण में आवास का विवरण भरना होगा। इसमें बताना होगा कि खुद का आवास है या किराए पर रह रहे हैं। विवाह से पहले आवास का विवरण भी भरना होगा। इसके साथ ही बिजली कनेक्शन और मीटर का मौजूदा विवरण देना होगा।


3. तीसरे चरण में परिवार के सदस्यों की संख्या भरनी होगी। इसमें माता-पिता, सास ससुर और उनके आधार नंबर भी भरने होंगे। इसमें हरियाणा कौशल रोजगार निगम की भी जानकारी देनी होगी।


4. चौथे चरण में आय का विवरण देना होगा। इसमें ससुराल पक्ष के आय का विवरण देना होगा। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के वाहनों का ब्यौरा, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर और किसके पास कौन सा वाहन है, उसकी भी जानकारी देनी होगी।


5. पांचवें चरण में आपने के बैंक खाते की पूरी जानकारी देनी होगी। इसमें पैन नंबर की भी जानकारी देनी होगी।


6. छठे चरण में अब तक जो विवरण भरा गया था, उसकी जानकारी डिस्पले होगी और इसमें स्व घोषणा करनी होगी कि इसमें सभी जानकारियां सत्य और पूर्ण हैं। वहीं, यदि इसमें कोई जानकारी भ्रामक पाई जाती है तो इस योजना का लाभ पाने के लिए अयोग्य घोषित किया जाए और मेरे विरुद्ध कार्रवाई भी की जाए।


7. उसके बाद जमा करने वाला विकल्प चुनना होगा। इसके बाद ही आईडी बन जाएगी। जिसमें आवेदिका की आईडी, आवेदिका का नाम, जन्मतिथि, वैवाहिक स्थिति, रोजगार, आय और आवेदन की स्थिति दिखेगी।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular