spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहरियाणा-दिल्ली सहित कई राज्यों में बढ़ सकता है तापमान, IMD ने जताई...

हरियाणा-दिल्ली सहित कई राज्यों में बढ़ सकता है तापमान, IMD ने जताई मौसम में बदलाव की संभावना

fok-media-samman-samaroh


Weather News: कई दिनों से देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ और मैदानी क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के मेल से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश  और मध्य प्रदेश में हल्की बारिश का असर देखा गया। मौसम एजेंसी स्कीमेट वेदर के अनुसार ज्यादातर जगहों पर बारिश हल्की रही, लेकिन पूर्वी राजस्थान और पश्चिम हरियाणा के कुछ इलाकों में मौसम पर खासा असर देखने को मिला।


वहीं, कुछ जगहों पर ओले गिरे, गरज-चमक और तेज आंधी भी चली, लेकिन अब मौसम में सुधार आ गया है। स्काईमेट वेदर का कहना है कि फरवरी के बाकी दिनों में किसी मजबूत मौसम प्रणाली की संभावना नहीं है। बड़े सिस्टम न होने के कारण दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बादल कम होने और धूप तेज रहने से तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है।


कितना बढ़ेगा तापमान


IMD के अनुसार नई दिल्ली के सफदरजंग में 24 फरवरी तक अधिकतम तापमान 31°C तक पहुंच सकता है। 20 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27°C से 29°C और न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के बीच रहने की संभावना है। स्काईमेट के अनुसार, पश्चिम और उत्तरी राजस्थान के साथ-साथ हरियाणा से लगे इलाकों में तापमान 30°C से ऊपर जा सकता है। वहीं, रात का तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा और ज्यादातर जगहों पर 10°C से 12°C के बीच रहने की संभावना है। हिसार और अमृतसर जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान अभी भी 8°C से 9°C तक रह सकता है।

खेती के लिए सुरक्षित है ये बदलाव

मैदानी इलाकों में फसल कटाई का समय आमतौर पर मार्च से मई के बीच होता है। आने वाले 10 से 12 दिन खेती के लिए सुरक्षित माने जा रहे हैं। हालांकि, मार्च के पहले हफ्ते में मौसम में बदलाव की संभावना है। शुरुआती संकेत बता रहे हैं कि अगले 15 दिनों में प्री-मॉनसून जैसी स्थिति भी देखने को मिल सकती है। किसानों और आम लोगों को इस समय मौसम के अनुसार तैयार रहने की सलाह दी जा रही है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular