spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार की क्या थी पहचान, क्यों उनकी...

हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार की क्या थी पहचान, क्यों उनकी मौत पर उठ रहे सवाल?

fok-media-samman-samaroh


Haryana IPS Officer Suicide: हरियाणा में पुलिस आईपीएस अधिकारी रहे वाई. पूरन कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी मौत अभी भी रहस्यमयी बना हुआ है। कहा जाता है कि 2001 बैच के इस आईपीएस अफसर ने कभी सत्ता के सामने झुकना नहीं सीखा। वह सिस्टम में रहते हुए भी भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विसंगतियों और ऊंचे ओहदों पर बैठे अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाते थे। उन्होंने 7 अक्टूबर 2025 को चंडीगढ़ में मौजूद अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मार आपनी जान ले ली। इस घटना ने पूरे पुलिस विभाग को सदमे में डाल दिया।


कौन थे पूरन कुमार?


वाई. पूरन कुमार हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वे अपने सख्ती और निर्भीकता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी जिम्मेदारियां ली और उसे पूरा भी किया। वे आईजीपी, आईजीपी, आईजी और हाल में आईजी, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTC) सुनारिया, रोहतक के पद पर तैनात थे। सरकार ने 2025 के मध्य में एक ट्रांसफर आदेश के तहत उन्हें रोहतक रेंज से हटाकर PTC सुनारिया भेजा था। यही उनके करियर का अंतिम सफर था।


पूरन कुमार की मौत पर उठे सवाल


7 अक्टूबर 2025 की सुबह, चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित उनके सरकारी आवास से गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद जब पुलिस की टीम उनके घर पहुची तो वाई. पूरन कुमार को खून से लथपथ हालत में मिले। जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी थी। इस घटना के समय उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत कौर सीएम नायब सिंह सैनी के साथ विदेश दौर पर जापान में थीं। मौके पर चंडीगढ़ के आईजी और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और घटना की जांच शुरू की गई। फिलहाल मामले की जांच चंडीगढ़ पुलिस ही कर रही है।


उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत कौर के लौटने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हरियाणा सरकार ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, लेकिन पुलिस जगत में यह सवाल गूंज रहा है कि क्या वाई. पूरन कुमार प्रशासनिक दबाव का शिकार बन गए थे, जिसकी वजह से उन्होंने अपनी जान दे दी। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular