spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘हमें कड़ी मेहनत करनी होगी’ पश्चिम बंगाल के बीजेपी सांसदों को पीएम...

‘हमें कड़ी मेहनत करनी होगी’ पश्चिम बंगाल के बीजेपी सांसदों को पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्लीः  साल 2026 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसको लेकर पीएम मोदी ने बंगाल के सभी बीजेपी सांसदों से मुलाकात की। साथ ही चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की। वहीं बंगाल में कानून-व्यवस्था पर भी बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि खगेन मुर्मू जैसी सांसदों पर हमले की घटनाओं को प्रभावी ढंग से उजागर किया जाना चाहिए ताकि लोग टीएमसी के कारण हुई हिंसा को समझ सकें।


जानकारी के मुताबिक बंगाल के सांसदों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। साथ ही हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि हम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतें। आप लोग बहुत आगे बढ़ चुके हैं। इस सत्ता के खिलाफ लड़ाई को जारी रखना होगा। SIR को लेकर उन्होंने कहा कि ये शुद्धिकरण की प्रक्रिया है, होनी ही है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से लगातार संपर्क करने को भी कहा। सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार के कामों को भी जनता तक पहुंचाने का निर्देश भी दिया।


उसका दृढ़ता से मुकाबला करना चाहिए- पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य की मौजूदा स्थिति के लिए स्पष्ट संचार और सार्वजनिक पहुंच की आवश्यकता है और पार्टी को जमीन पर जो हो रहा है उसका दृढ़ता से मुकाबला करना चाहिए। पीएम मोदी ने सांसदों से विस्तृत प्रस्तुतियां तैयार करने और राज्य में 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए आगामी राजनीतिक योजना और लामबंदी के लिए पूर्ण जमीनी कार्य सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular