spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसोनीपत में ED की बड़ी कार्रवाई, चर्चित बिल्डर के घर हुई छापेमारी

सोनीपत में ED की बड़ी कार्रवाई, चर्चित बिल्डर के घर हुई छापेमारी

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के सोनीपत में ED की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शुक्रवार सुबह ED की टीम ने शहर के चर्चित बिल्डर जॉनी त्यागी के आवास समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सेक्टर-14स्थित उनके मकान पर सुबह से ही तलाशी अभियान जारी है।


सूत्रों के मुताबिक, ED की टीम मौके पर मौजूद रहकर दस्तावेजों और अन्य अहम रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।छापेमारी के दौरान ED टीम के साथ CRPF के जवान भी तैनात हैं। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लिया गया है, ताकि कार्रवाई को गोपनीयता और सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके।


परिवार के सदस्यों की पूछताछ


बताया जा रहा है कि जॉनी त्यागी सोनीपत के गांव राई का निवासी है और बिल्डर के तौर पर उसकी पहचान है। फिलहाल ED की इस कार्रवाई के पीछे के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार, ED अधिकारी जॉनी त्यागी और उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रहे हैं और कार्रवाई देर शाम तक जारी रह सकती है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular