spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसोना और चांदी पहली बार हुआ इतना महंगा, जानें क्या हैं इसकी...

सोना और चांदी पहली बार हुआ इतना महंगा, जानें क्या हैं इसकी वजह?

fok-media-samman-samaroh


Gold Silver Rate: देश में सोने और चांदी की कीमतें लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। एमसीएक्स पर गोल्ड रेट ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। महीना शुरू होते ही सोना और चांदी अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोमवार, 1 सितंबर को सोना 2,404 रुपये बढ़कर 1,04,792 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,02,388 रुपये पर था। वहीं, चांदी की कीमत 5,678 रुपये से बढ़कर 1,23,250 रुपये प्रति किलो हो गई। इससे पहले इसकी कीमत 1,17,572 रुपये थी। सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में तेजी आने की वजह अमेरिकी डॉलर कमजोर, सितंबर में फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती उम्मीदें और ट्रंप टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितताएं रही हैं।


सोना और चांदी की कीमत


कहा ये जा रहा है कि अमेरिका के टैरिफ के चलते गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 8 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपये तक जा सकती है। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 28,630 रुपये बढ़कर 1,04,792 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपये प्रति किलो से 37,233 रुपये बढ़कर 1,23,250 रुपये तक पहुंच गया है।


डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट 


सराफा कारोबारियों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ प्लान और व्यापार युद्ध के डर से निवेशक सोने को सुरक्षित मानकर खरीदारी कर रहे हैं। जबकि डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के चलते भी सोना महंगा होना भी एक प्रमुख कारण है। इसके अलावा चीन और रूस जैसे देश बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिससे बाजार में सोने की मांग बढ़ी है। रूस-यूक्रेन के युद्ध खत्म न होने से अस्थिरता से लोग सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular