spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसुकमा में नक्सलियों की बौखलाहट आई सामने, IED ब्लास्ट में एएसपी आकाश...

सुकमा में नक्सलियों की बौखलाहट आई सामने, IED ब्लास्ट में एएसपी आकाश शहीद

fok-media-samman-samaroh


IED Blast In Sukma: नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सुरक्षाबलों की कार्रवाई से माओवादी बौखला गए हैं। सोमवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा में इसी बौखलाहट का उदाहरण देखने को मिला। कोंटा के पास फंडीगुड़ा इलाके में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट को अंजाम दिया है। इस ब्लास्ट के जद में आने से कोंटा एएसपी आकाश राव गिरपुन्जे शहीद हो गए हैं। वहीं, इस नक्सल हमले में कई अन्य जवान घायल हो गए हैं। हालांकि, सभी घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, घायल जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही भारी संख्या में सुरक्षाबल मौके पर पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में सुरक्षाबलों ने माओवादियों के दो बड़े कमांडरों को मार गिराया है, जिससे वो बौखलाए हुए हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular