spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसीएम सैनी ने टीम इंडिया को दी बधाई, शेफाली वर्मा को लेकर...

सीएम सैनी ने टीम इंडिया को दी बधाई, शेफाली वर्मा को लेकर कहीं बड़ी बात

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 को लेकर सीएम नायब सैनी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहली  बार विश्व कि चैम्पियन बनने पर बधाई दी। नायब सैनी ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात हरियाणा की बेटी शेफाली वर्मा प्लेयर आफ द मैच रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटी को मेरी और हरियाणा की और से बधाई।


सीएम सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की पहचान आज पूरे विश्व मे बनी है। कुरुक्षेत्र की भूमि में लाखों की संख्या में लोग व प्रबुद्धजन गीता पर मंथन और चर्चा करते है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज प्रेम और सद्भाव की प्रतिमूर्ति है। आज स्वामी ज्ञानंनद महाराज के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव के भव्य कार्यक्रम हो रहे है। उन्होंने कहा कि आज विश्व मे दुनिया के लोग इस पवित्र वाणी से जुड़ रहे है। इस बार 10वां अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र में 15नवम्बर से 5दिसम्बर तक चलेगा।


51देशों में गीता महोत्सव के कार्यक्रम का होगासीएम सैनी


सीएम सैनी ने कहा कि पहली बार यह कार्यक्रम 21दिन तक चलेगा। जो कुरुक्षेत्र में गीता उपदेश भगवान श्री कृष्ण ने दिया था आज उसे 5163वर्ष हो गए है। इस बार मध्य प्रदेश सहयोगी राज्य की भूमिका में रहेगा। मध्यप्रदेश द्वारा एक सांस्कृतिक पवेलियन भी ब्रह्मसरोवर पर बनाया जा रहा है 24नवम्बर पर ब्रह्मसरोवर पर यज्ञ के साथ गीता महोत्सव शुरू होगा। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के मध्यम से 16देशो के प्रवुध स्कालर हिस्सा लेंगे। 51देशों में गीता महोत्सव के कार्यक्रम का होगा। अलग अलग देशो से पंडित कुरुक्षेत्र आ रहे है।


पीएम मोदी भी पहुंचेंगे – सीएम सैनी


सीएम नायब सैनी ने कहा कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित किये जा रहे गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम व गीता महोत्सव के लिये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular