spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसीएम सैनी ने कांग्रेस और दुष्यंत चौटाला पर ली चुटकी, बोले- कांग्रेस...

सीएम सैनी ने कांग्रेस और दुष्यंत चौटाला पर ली चुटकी, बोले- कांग्रेस विकास की गति को रोकने में लगी हुई है

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWSहरियाणा के कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं है। कांग्रेस विकास की गति को रोकने में लगी हुई है। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा की बात करूं तो पिछले 11 वर्षों में सरकार ने 1 लाख 60 हजार मकान बनाकर देने का काम किया है। हम लगातार कई काम कर रहे हैं जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। जब उनका पेट इन बातों से खराब होता है तो फिर उन्हें(कांग्रेस) कुछ न कुछ तो कहना ही है।


सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि वैसे तो अधिकारी समय-समय पर लोगों की बात सुनते और समस्याएं सुलझाते हैं, लेकिन कभी-कभी खुद जाकर बीच में बैठने से बात और बेहतर हो जाती है। राहुल गांधी के संसद नहीं चलने पर कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। वो बस विकास की गति रोकने में लगी हुई है। मोदी जी के नेतृत्व में देश कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है, ये सब देख रहे हैं।


दुष्यंत चौटाला पर किया पलटवार


दुष्यंत चौटाला पर पलटवार करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि वो फ्री हो गए हैं। जनता ने फ्री कर दिया।  उनके पास काम नहीं है। कुछ भी बोल देते हैं। पहले उनके पास काम थे, लेकिन उनके तरीके लोगों ने नजदीक से देख लिए। इसलिए बाहर कर दिया। अब पूरी तरह फ्री हैं। सीएम ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर कहावत के साथ चुटकी भी ली- “आवा चुक्की डुमनी गावे आल पाताल।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular