spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसीएम रेखा ने जलभराव की स्थिति का किया निरीक्षण, तत्काल समाधान के...

सीएम रेखा ने जलभराव की स्थिति का किया निरीक्षण, तत्काल समाधान के दिए निर्देश

fok-media-samman-samaroh


CM Rekha Inspect Water Logging: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सुबह हुई तेज़ बारिश के बाद आईटीओ क्षेत्र में हुई जलभराव की स्थिति का मौके पर निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि राजधानी के ऐसे प्रमुख क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। मुख्यमंत्री ने माना कि जलभराव हुआ लेकिन, कुछ ही समय में बरसाती पानी निकल गया। उसका कारण यह है कि सीवर- नालों की सफाई व सरकारी टीमों की लगातार निगरानी ने हालात बदतर नहीं बनने दिए।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के इस निरीक्षण दौरे में उनके साथ कैबिनेट मंत्री श्री कपिल मिश्रा व संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में जहां घंटों तक जलभराव बना रहता था, वहीं हमारी सरकार की तत्परता, समय पर नालों- सीवेज की समुचित सफाई और नई जल निकासी प्रणाली की वजह से अब हालात बदल रहे हैं। आज तेज़ बारिश के बावजूद पानी कुछ ही समय में निकल गया, यह हमारी सरकार की ज़मीनी कार्रवाई का परिणाम है।


सजगता से हो रहा पानी निकासी का नाम: सीएम रेखा


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकारी टीमें सुबह से ही सक्रिय रही और हर प्रभावित पॉइंट की लगातार निगरानी की जा रही थी। अधिकारी और कर्मचारी इस बात का विस्तृत आकलन कर रहे हैं कि कहां कितने समय तक पानी रुका, कितनी जल्दी निकासी हुई और आगे इसमें और सुधार के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।आईटीओ के स्थानीय लोगों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले जहां पानी घंटों भरा रहता था, अब नई जल निकासी व्यवस्था और चैंबरों की वजह से आधे घंटे के भीतर पानी निकल गया। उन्होंने कहा कि राजधानी के अन्य संवेदनशील बिंदुओं पर भी इसी तरह सजगता से कार्य किया जा रहा है।


जलभराव मुक्त दिल्ली सरकार की प्राथमिकता: सीएम रेखा


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि सरकार ने मॉनसून से पूर्व ही नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को मज़बूत करने के निर्देश दिए थे, जिसके सकारात्मक परिणाम आज दिख रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि दिल्ली को जलभराव, जाम और अव्यवस्था से मुक्त कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular