spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसीएम रेखा गुप्ता को जनसुनवाई के दौरान व्यक्ति ने मारा थप्पड़, बीजेपी...

सीएम रेखा गुप्ता को जनसुनवाई के दौरान व्यक्ति ने मारा थप्पड़, बीजेपी ने की घटना की निंदा

fok-media-samman-samaroh


Delhi Chief Minister Attacked: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर बुधवार, 20 अगस्त को साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान हमले की कोशिश की गई। यह घटना सीएम आवास पर ही हुई। वहीं, आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी निंदा की है। बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर के अनुसार, जनसुनवाई में शामिल एक युवक कागज लेकर पहुंचा था। उसने सीएम से ऊंची आवाज में अपशब्द बोलते हुए हमला किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और मामले की जांच चल रही है। कपूर ने कहा कि आरोपी हताश पार्टी का कार्यकर्ता हो सकता है।


आरोपी शख्स ने दिया था नोट


वहीं, बीजेपी का कहना है कि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ चल रही है। पार्टी सूत्रों की माने तो रेखा गुप्ता पर लगभग 35 साल के एक व्यक्ति ने हमला किया है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान उसने पहले सीएम को कुछ कागज दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular