spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसीएम मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, प्रदेश में बनेगा पुलिस भर्ती...

सीएम मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, प्रदेश में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; तीन साल में भरे जाएंगे सभी खाली पद

fok-media-samman-samaroh


MP Police Recruitment Board: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिसके माध्यम से पुलिस विभाग में भर्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि पुलिस, जेल एवं नगर सुरक्षा के शहीदों की विधवा और बच्चों के लिए स्नातक स्तर की सीटों पर आरक्षण दिया जाएगा। वीवीआईपी मूवमेंट में तैनात सुरक्षाकर्मियों को छठवें वेतनमान का विशेष भत्ता और जोखिम भत्ता भी देने का ऐलान किया।


7,500 खाली पदों पर भर्ती


बता दें कि इस समय पुलिस विभाग की भर्ती कर्मचारी चयन मंडल से होती है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निभाती है। अभी पुलिस विभाग की भर्ती कर्मचारी चयन मंडल से होती है; इसमें कुछ ज्यादा समय लग जाता है। अब प्रदेश में पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिससे पुलिस भर्तियों में तेजी, पारदर्शिता और परफेक्शन आएगा। सीएम ने कहा कि साल 2025 के लिए स्वीकृत पदों की भर्ती मप्र पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा की जाएगी, जबकि आगामी वर्षों की भर्तियां पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल हमने 7,500 रिक्त पदों पर भर्ती की अनुमति दी है।


सीएम ने इन्हें किया सम्मानित


बता दें कि सीएम ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 65 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पदक देकर सम्मानित किया। इसमें वीरता के लिए 12 पुलिस अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा के लिए 8 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए जेल, नगर सेवा एवं नगर सुरक्षा के तीन अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पदक, 32 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, 5 जेल पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक और नगर सेवा एवं नगर सुरक्षा के 8 अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular