spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसिरसा में कुमारी शैलजा ने साधा निशाना, छांयसा मौत मामले में सरकार...

सिरसा में कुमारी शैलजा ने साधा निशाना, छांयसा मौत मामले में सरकार पर उठाए आरोप

fok-media-samman-samaroh


Haryana news: हरियाणा के सिरसा में कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने पलवल जिले छांयसा गांव में हुई मौत को लेकर प्रदेश की सैनी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सदन में खड़े होकर ये(भाजपा) लोग बड़े-बड़े नारे लगाते हैं कि ‘हर घर जल’ लेकिन हर जगह हालात ऐसे हैं, चाहें इंदौर की बात हो या हरियाणा में कई जगहों पर. पीने का पानी प्रदूषित हो रहा है।


कुमारी शैलजा ने कहा कि पलवल में भी कितने लोगों की जान गई है। सरकार कर क्या रही है?।आम नागरिक का जीवन खतरे में है। सरकार इस तरह के खतरों की बात क्यों नहीं करती? भाजपा की सरकार बताए, डबल इंजन की सरकार बताए कि क्यों उनकी लापरवाही से लोगों की जानें जा रही हैं। बता दें कि आज कालांवाली नगरपालिका से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नव निर्वाचित उप प्रधान सिकंदर बाहिया को उनकी विजय पर कुमारी शैलजा ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह सफलता जनता के विश्वास और कांग्रेस की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।


इसके साथ ही कुमारी शैलजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सम्मानित पार्षदों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनहित से जुड़े विषयों पर गंभीर और सार्थक चर्चा की। स्थानीय निकाय लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला होते हैं, और उनकी सुदृढ़ भूमिका से ही नागरिक सुविधाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि सामूहिक सहयोग और जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से कालांवाली के समग्र विकास को नई दिशा और गति प्राप्त होगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular