spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसिक्किम में फिर बाढ़ का कहर, दो साल बाद बारिश ने मचाई...

सिक्किम में फिर बाढ़ का कहर, दो साल बाद बारिश ने मचाई तबाही, तीन लोगों की मौत

fok-media-samman-samaroh


Sikkim Food: सिक्किम में एक बार फिर भारी बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचा दिया है। जो दो साल पहले 2023 में आई विनाशकारी बाढ़ की याद दिलाता है। मंगन जिले के छातेन में 1 जून को हुए भूस्खलन में एक सैन्य शिविर बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और छह सुरक्षाकर्मी लापता हैं। भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है, जिससे बाढ़ का खतरा और बढ गया है। इस आपदा ने 1200-1500 पर्यटकों को मंगन, लाचेन और लाचुंग में फंसा दिया है, जहां सड़कें बंद होने से आवागमन ठप हो गई है। 


 


सिक्किम में मौसम का हाल


1. भारी बारिश- सिक्किम के खासकर मंगन जिले में पिछले कुछ दिनों से जमकर बारिश हो रहीं है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है।


2. तीस्ता नही का जलस्तर- बारिश के कारण तीस्ता नदी का जलस्तर बेहद खतरनाक हो गया है बढ़ कर।


3. पर्यटकों की स्थिती- मंगन, लाचेन और लाचुंग में सड़के बंद होने से 1200- 1500 पर्यटक फंस गए हैं। एक पर्यटक की मौत और आठ लापता हैं।


4. जलवायु परिवर्तन: ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण हिमालय के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। जिससे हिमनद झीलों का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जो कभी भी भारी बारिश या भूस्खलन से टूट सकती है।


5. ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF): सिक्किम में 300 से अधिक हिमनद झीलें हैं। जिनमें से 10 बेहद खतरनाक हैं जो बारिश ज्यादा होनें पर कभी भी ये हिमस्खलन से झीलें टूट सकती हैं। और खतरनाक बाढ़ आ सकती है।


 


बचाव और राहत कार्य


सिक्किम पुलिस सीमा सड़क संगठन (BRO) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू कर दिया है। मंगन में 10,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं गंगटोक, पाकयोंग और नामची में भी नुकसान की खबरें हैं। सड़कों पर मलबा हटाने का कार्य जारी है, लेकिन लगातार बारिश ने चुनौतियां बढ़ा दी हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात कर केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन ने तीस्ता नदी के किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular