spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHससुराल वापस न जाने पर पति ने पत्नी का चाकू से गला...

ससुराल वापस न जाने पर पति ने पत्नी का चाकू से गला काटा, हुई दर्दनाक मौत

fok-media-samman-samaroh


UP Newsउत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पति से परेशान होकर महिला अपने मायके आ गई थी, जहां आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


बता दें कि पूरा मामला अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जनसार गांव का है। शुक्रवार देर शाम को घटना हुई। आरोपी राजेंद्र ने अपनी पत्नी सुनीता की जान ले ली। सुनीता की शादी 14साल पहले सिंघनापुर गांव निवासी राजेंद्र से हुई थी। शादी के बाद राजेंद्र शराब का आदी हो गया। वह नशे में सुनीता से मारपीट करता था। मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता था। परेशान होकर सुनीता अपने तीन बच्चों – पायल, रितिका और दिवाकर के साथ मायके जनसार गांव में रहने लगा। राजेंद्र राजस्थान चला गया था। शुक्रवार शाम को वह नशे में जनसार गांव पहुंचा। उसने सुनीता से ससुराल वापस चलने को कहा। सुनीता के मना करने पर दोनों में कहासुनी हुई। राजेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से सुनीता के गले पर वार कर दिया। मां शिव कांती और बहन शांति के पहुंचने से पहले ही सुनीता की मौत हो चुकी थी। परिजन सुनीता को नवाबगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


जांच में जुटी पुलिस


एएसपी प्रेमचंद्र और कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने घटनास्थल की जांच की। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने राजेंद्र की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular