Delhi Government School: आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 से सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का अंदाज बदलने वाला है। अब हर कक्षा में बच्चे अंग्रेजी माध्यम में पढ़ते नजर आएंगे, क्योंकि शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी स्कूलों को प्रत्येक कक्षा में कम से कम एक अंग्रेजी माध्यम का सेक्शन शुरू करने का आदेश दिया है। यह नया नियम नए सत्र से लागू होगा, जिसके तहत क्षेत्रीय भाषाओं को छोड़कर सभी विषय अंग्रेजी में पढ़ाए जाएंगे। दाखिला छात्रों की रुचि और उनकी योग्यता को ध्यान में रखकर होगा, ताकि बच्चे आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी में पढ़ाई कर सकें। यह कदम सरकारी स्कूलों के छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव लाने वाला है।
सरकारी स्कूलों में सभी कक्षाओं के लिए अनिवार्य होगा अंग्रेजी सेक्शन, नया सत्र लाएगा बदलाव
RELATED ARTICLES









