spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'समाजवादियों की पहली रोटी गाय को जाती...', चुनाव के नजदीक आते ही...

‘समाजवादियों की पहली रोटी गाय को जाती…’, चुनाव के नजदीक आते ही अखिलेश यादव को याद आई गौमाता

fok-media-samman-samaroh


Akhilesh Yadav On Cows Worship:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाय की पूजा और गौ-सेवा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा हमारे यहां पहली रोटी गाय को जाती है। तो बताओ हमसे ज्यादा गौसेवा और पूजा कौन करता है।’ यह बयान समाजवादी पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसमें अखिलेश यादव इस बात पर बल दे रहे हैं कि गायों से उनका गहरा लगाव है और यह उनकी संस्कृति का हिस्सा है।


गाय की पूजा पर अखिलेश यादव का बयान


बता दें, 24 जनवरी को अखिलेश यादव ने गायों के प्रति अपने और समाजवादी परिवारों के लगाव पर बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि उनके घर में बहुत सारी गायें हैं करीब 45 गायें और वे गायों की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादियों के घरों में पहली रोटी गाय को ही जाती है, जबकि बीजेपी के नेताओं के घरों में ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा ‘हमारे घरों में सबसे ज्यादा गाय हैं। समाजवादियों की पहली रोटी गाय को जाती है, किसी भी बीजेपी के नेता की नहीं जाती।’


सपा प्रमुख ने गाय को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा, जो गाय के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि असली गौ-सेवा घर-घर में पहली रोटी देने जैसी परंपरा से होती है, न कि केवल राजनीतिक बयानों से।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular