Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमला, करणी सेना ने...

सपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमला, करणी सेना ने फेंके टायर और पत्थर

fok-media-samman-samaroh


Karni Sena Attacked RamjiLal Suman Convoy: समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बुलंदशहर जा रहे सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला किया गया है। उनके काफिले में मौजूद गाड़ियों पर टायर और पत्थर फेंके गए। इस वजह से कई गाड़ियों का नुकसान हुआ है। उनके शीशे टूट गए हैं। बता दें, ये हमला अलीगढ़ के गोभाना टोल प्लाजा के पास करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया है। 


करणी सेना ने किया हमला


बता दें, हाल ही में सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा को लेकर एक बयान दिया था। जिस वजह से करणी सेना उनसे नाराज चल रही थी। इसी क्रम में आज करणी सेना ने बुलंदशहर जा रहे सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला कर दिया। इस काफिले में लगभग 25 गाड़ियां शामिल थीं। लेकिन हमले की वजह से सभी गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए। बताया जा रहा है कि करणी सेना ने पहले ही सार्वजनिक तौर पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन को धमकी दी थी।


करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?


सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला करने की सारी जिम्मेदारी करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने ली है। उन्होंने कहा है कि जब तक सपा सांसद राणा सांगा पर दिए गए बयान के लिए माफी नहीं मांगते। तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा।   

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular