spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHशिवपाल यादव ने पूजा को दी ये सलाह, कहा- विधायक पद से...

शिवपाल यादव ने पूजा को दी ये सलाह, कहा- विधायक पद से दे देना चाहिए था इस्तीफा

fok-media-samman-samaroh


Shivpal Yadav Statement: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने विधायक पूजा पाल को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूजा पाल को विधायक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। शिवपाल ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन में अगर कोई विधायक जीत जाता है, तो उसे अनुशासन बनाए रखना होता है। वहीं  अगर कोई अनुशासन तोड़ता हैं तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाता है।


पहले भी बना चुके पूजा को निशाना


दरअसल, बीते दिनों समाजवादी पार्टी द्वारा चायल सीट से विधायक पूजा पाल को निष्कासित कर दिया गया था, क्योंकि उन्होंने सीएम योगी की विधानसभा में बड़ाई की थी। सपा के मुताबिक, इससे पहले भी पार्टी के लाइन से हटकर काम करती आई थीं। ऐसे में अखिलेश यादव ने उनपर एक्शन ले लिया। हालांकि, पूजा पाल पर शिवपाल का यह पहला हमला नहीं है। 15 अगस्त को इटावा पहुंचने पर शिवपाल ने कहा था कि पूजा पाल का हश्र बीजेपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जैसा होगा और अब वह फिर कभी विधायक नहीं बन पाएंगी।


बीजेपी में शामिल हो सकती हैं पूजा


बता दें कि पूजा पाल पूर्व विधायक राजू पाल की पत्नी हैं। राजू पाल की 2005 में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पूजा पाल ने राजनीति में कदम रखा और बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। फिर वह सपा में शामिल हो गईं। 2022 के विधानसभा चुनाव में चायल सीट से विधायक चुनी गईं। लेकिन पिछले कुछ समय से वह पार्टी लाइन से अलग बयान दे रही थीं, जिसके चलते उन्हें सपा से बाहर कर दिया गया। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग की थ। अब वह बीजेपी नेताओं के करीब नजर आ रही हैं. चर्चा है कि वो जल्द बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, इसको लेकर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular