spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHशिमला-मनाली ट्रिप पड़ेगी महंगी, सरकार ने वाहनों पर बढ़ाया 30% का टोल...

शिमला-मनाली ट्रिप पड़ेगी महंगी, सरकार ने वाहनों पर बढ़ाया 30% का टोल टैक्स

fok-media-samman-samaroh


Himachal News: अगर आप भी शिमला-मनाली की वादियों को घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको झटका लगने वाला है। हिमाचल सरकार ने वाहनों पर लगने वाले एंट्री टोल टैक्स में करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस फैसले का सीधा असर शिमला और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाने वाले यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।


नई दरें लागू होने के बाद निजी कार, एसयूवी और कमर्शियल वाहनों को पहले के मुकाबले ज्यादा शुल्क चुकाना होगा। खासकर वीकेंड और छुट्टियों के मौसम में बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों के लिए यात्रा खर्च अब और बढ़ जाएगा। होटल, ईंधन और खाने-पीने के खर्च के साथ अब टोल टैक्स का बोझ भी कुल बजट में इजाफा करेगा। बढ़ी हुई सभी दरें 1 अप्रैल से लागू कर दी जाएगी।


सरकार का कहना है कि बढ़ाया गया टोल राज्य के बुनियादी ढांचे, सड़कों के रखरखाव और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उपयोग किया जाएगा। वहीं पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के मुताबिक कि ज्यादा शुल्क से कुछ पर्यटक यात्रा टाल सकते हैं, जिससे स्थानीय कारोबार पर असर पड़ सकता है।


स्थानीय लोगों ने की राहत देने की मांग


वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, सरकार को हिमाचल बॉर्डर से सटे 5 किलोमीटर के इलाके में रहने वाले लोगों को इस टैक्स से राहत मिलनी चाहिए। क्योंकि हिमचाल के पास के राज्य पंजाब से लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस बढ़ोतरी से लोगों पर अर्थिक बोझ बढ़ने वाला है।  


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular