Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHशिक्षक घोटाले में राहुल गांधी की एंट्री! राष्ट्रपति को पत्र लिखकर की...

शिक्षक घोटाले में राहुल गांधी की एंट्री! राष्ट्रपति को पत्र लिखकर की बड़ी मांग

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्लीपश्चिम बंगाल में टीचर घोटाले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। उन्होंने इस मामले में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की है। इस मामले पर राहुल गांधी ने कहा कि निष्पक्ष तरीके से चुने गए उम्मीदवारों को जारी रखने के अनुमति मिलनी चाहिए। इसको लेकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट भी किया है।


राहुल गांधी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, “मैंने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में हजारों योग्य स्कूली शिक्षकों के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है, जिन्होंने न्यायपालिका द्वारा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने के बाद अपनी नौकरी गंवा दी है। मैंने उनसे अनुरोध किया है कि वे सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह करें कि निष्पक्ष तरीके से चयनित उम्मीदवारों को पद पर बने रहने की अनुमति दी जाए।


राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र


पत्र में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि वह सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दें कि वह सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दें कि जिन उम्मीदवारों ने निष्पक्ष तरीके से चयन प्रक्रिया पास की थी, उनकी नौकरी बरकरार रहे। यह मांग सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक नया सियासी मोड़ ला सकती है, क्योंकि यह मामला न केवल शिक्षकों की आजीविका से जुड़ा है, बल्कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ TMC और विपक्षी दलों के बीच तनाव को भी बढ़ा सकता है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular