Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHशादी की खुशियां छोड़ सरहद की ओर रवाना हुआ फौजी दूल्हा, पत्नी...

शादी की खुशियां छोड़ सरहद की ओर रवाना हुआ फौजी दूल्हा, पत्नी ने कहा

fok-media-samman-samaroh


India-PakistanWar: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने देशभर में हलचल मचा दी है। इस संकट के बीच, देशभक्ति और कर्तव्य की मिसाल पेश करते हुए कई नवविवाहित सैनिक अपनी शादी के तुरंत बाद सरहद की ओर रवाना हो गए। इनमें से एक महाराष्ट्र के जलगांव जिले के मनोज ज्ञानेश्वर पाटिल हैं। जिन्होंने शादी के दो दिन बाद ही अपनी दुल्हन यामिनी को छोड़ सीमा पर ड्यूटी जॉइन की। 


मनोज और यामिनी की कहानी


महाराष्ट्र के जलगांव जिले के पाचोरा तहसील के खेड़गांव नंदिचे गाँव के रहने वाले सैनिक मनोज ज्ञानेश्वर पाटिल ने 05मई 2025को यामिनी पाटिल से शादी की। अभी तक शादी का जश्न भी पूरा नहीं हुआ था कि 07मई को मनोज को सेना से बुलावा आया। उनकी छुट्टी रद्द कर दी गई, और उन्हें तुरंत सीमा पर ड्यूटी जॉइन करने का आदेश मिला। जिसके बाद 08मई को मनोज घर से रवाना हो गए।


इस दौरान परिवार के सभी लोगों की आंखें नम थी। मनोज की पत्नी यामिनी ने अपने पति को विदा करते हुए कहा ‘मुझे गर्व है कि मेरे पति देश की सेवा के लिए जा रहे हैं। देश से बड़ा कुछ नहीं। मेरा सिंदूर देश के नाम है।’ मनोज ने भी यही कहा ‘देश पहले है, शादी और परिवार बाद में। जब भारत माँ को हमारी जरूरत हो, तब कोई जिम्मेदारी पीछे नहीं रहनी चाहिए।’


आपको बता दें, मनोज अकेले नहीं हैं जिन्होंने शादी के तुरंत बाद अपने कर्तव्य को सुना। देशभर से ऐसी कई कहानियाँ सामने आई हैं। बिहार के बक्सर जिले के सैनिक त्यागी यादव ने 7 मई को शादी की। लेकिन 09 मई को उन्हें जम्मू के लिए रवाना होना पड़ा। झारखंड के एक सैनिक ने शादी के तीसरे दिन ड्यूटी जॉइन की।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular