spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘…वो हमें हर कदम पर शांति की राह भी दिखाता है’ पीएम...

‘…वो हमें हर कदम पर शांति की राह भी दिखाता है’ पीएम मोदी ने “शांति शिखर” का किया उद्घाटन

fok-media-samman-samaroh


PM Modi in Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्मित ब्रह्मा कुमारी ध्यान केंद्र में “शांति शिखर” का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत विशेष है। आज हमारा छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है। छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड और उत्तराखंड की स्थापना के भी 25 वर्ष पूरे हुए हैं। आज देश के और भी कई राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। मैं इन सभी राज्यों के निवासियों को स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। ‘राज्य के विकास से देश का विकास’, इसी मंत्र पर चलते हुए हम भारत को विकसित बनाने के अभियान में जुटे हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “विकसित भारत की इस अहम यात्रा में ब्रह्माकुमारी जैसी संस्था की बहुत बड़ी भूमिका है। मेरा सौभाग्य रहा है कि मैं बीते कई वर्षों से आप सभी के साथ जुड़ा हुआ हूं। मैं जब भी आपके बीच आया हूं, मैंने आपके प्रयासों को बहुत गंभीरता से देखा है। मैंने हमेशा अनुभव किया है, जहां शब्द कम और सेवा ज्यादा है।  उन्होंने कहा कि, “हमारे यहां कहा जाता है, ‘आचारः परमो धर्म आचारः परमं तपः। आचारः परमं ज्ञानम् आचरात् किं न साध्यते’ अत: आचारण ही सबसे बड़ा धर्म है, आचरण ही सबसे बड़ा तप है और आचरण ही सबसे बड़ा ज्ञान है। आचरण से क्या कुछ सिद्ध नहीं हो सकता। यानी बदलाव तब होता है जब अपने कथन को आचरण में भी उतारा जाए और यही ब्रह्माकुमारी संस्था की आध्यात्मिक शक्ति का स्रोत है।


वो हमें हर कदम पर शांति की राह भी दिखाता है- पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी उदार सोच, ऐसा उदार चिंतन, विश्व कल्याण की भावना का आस्था से ऐसा सहज संगम, हमारी सभ्यता, हमारी परंपरा का सहज स्वभाव है।हमारा अध्यात्म हमें सिर्फ शांति का पाठ ही नहीं सिखाता, वो हमें हर कदम पर शांति की राह भी दिखाता है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular