spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘वो इतने लालची हो गए कि उन्हें...’ केजरीवाल पर जमकर बरसीं सीएम...

‘वो इतने लालची हो गए कि उन्हें…’ केजरीवाल पर जमकर बरसीं सीएम रेखा गुप्ता

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर ‘100 दिन सेवा के’ कार्यक्रम में भाग लिया।इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “जब मैं उन लोगों के बारे में सोचती हूं को मुझे बहुत दुख होता है जो इस (मुख्यमंत्री की) कुर्सी पर बैठे थे वे भारतीय सेना पर सवाल उठाते थे और देश के दुश्मनों से हाथ मिलाते थे। ऑपरेशन सिंदूर ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती हूं। देश की सभी महिलाएं दुश्मन के इलाके में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए सशस्त्र बलों को सलाम करती हैं।


केजरीवाल पर निशाना साधते हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “जब रामलीला मैदान से आंदोलन शुरू हुआ तो हज़ारों-लाखों लोग इसमें शामिल हुए, मैं भी शामिल हुई, दूसरे लोग भी शामिल हुए। सभी ने इसका समर्थन किया, यह सोचकर कि दिल्ली और देश में कुछ बेहतर होगा। वो लोग जो कहते थे कि उन्हें सत्ता का लालच नहीं है, वो इतने लालची हो गए कि उन्हें सत्ता के अलावा कुछ दिखाई ही नहीं देता। मेरी कैबिनेट, हमारे विधायक, सभी जनप्रतिनिधि लगातार सड़कों पर लोगों के बीच काम करते हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular