Rahul Gandhi in Darbhanga: बिहार के दरभंगा में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अंबेडकर छात्रावास में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, “आपको एक साथ खड़ा होना है। बिहार की पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की लेकिन वे मुझे नहीं रोक पाई क्योंकि आप सभी की शक्ति मेरे पीछे है। हमने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि आपको जाति जनगणना करानी होगी। वे लोकतंत्र, संविधान और जाति जनगणना के खिलाफ हैं।
दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की आबादी में 90 प्रतिशत अति पिछड़ा, पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक हैं। नरेंद्र मोदी इनके खिलाफ हैं। इन्होंने आपके दबाव में जाति जनगणना कराने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने यहां आने से मुझे रोकने की कोशिश की, लेकिन मैं नहीं रुका क्योंकि आपकी शक्ति मेरे पीछे है। आज शिक्षा के क्षेत्र में रोका जा रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार बनने पर दलित छात्रावासों की स्थिति में हम सुधार करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि देश में बड़े-बड़े पदों पर दलित वर्ग के लोगों को जगह नहीं मिल पाती है। राहुल गांधी ने कहा कि पूरा धन 5-10 लोगों के बीच ही जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि केरल की तरह पूरे देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि हमने नरेंद्र मोदी से कहा कि आपको जाति जनगणना करानी पड़ेगी। हमने उनसे कहा कि आपको संविधान को यहां माथे पर लगाना पड़ेगा। नरेंद्र मोदी ने डरकर जाति जनगणना की इजाजत दी। उन्होंने डरकर माथे से संविधान को लगाया। ये अडानी-अंबानी की सरकार है। यह आपकी सरकार नहीं है।









