spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHवृंदावन ट्रिप बना रहस्य...पति संग घूमने आई हरियाणा की बेटी हुई लापता,...

वृंदावन ट्रिप बना रहस्य…पति संग घूमने आई हरियाणा की बेटी हुई लापता, जांच में जुटी पुलिस

fok-media-samman-samaroh


Vrindavan Missing Case: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां हरियाणा की एक प्लाटून कमांडर की 27वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। लापता महिला की पहचान सपना विश्नोई के रूप में हुई है, जो हरियाणा के फतेहाबाद जिले की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वह अपने पति संजय के साथ 6फरवरी 2026को वृंदावन घूमने आई थीं, लेकिन अचानक लापता हो गई।


क्या है पूरा मामला?


परिवार के अनुसार, दंपति 6फरवरी को वृंदावन पहुंचे और मंदिरों के दर्शन किए। 8फरवरी की दोपहर करीब 12बजे वे यमुना किनारे चीरघाट के पास घूम रहे थे, तभी भीड़ के बीच सपना अचानक गायब हो गईं। पति संजय ने बताया कि वह कुछ पल के लिए नजर से ओझल हो गईं और फिर कहीं नहीं मिलीं। घटना के बाद से उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है, जिससे संपर्क पूरी तरह टूट गया है।


सपना एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं। उनके पिता बलवंत बिश्नोई हरियाणा में होमगार्ड/सिविल डिफेंस विभाग में प्लाटून कमांडर हैं। पिता ने वृंदावन पुलिस पर शुरुआत में लापरवाही बरतने और परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 112पर कॉल करने पर उन्हें पर्यटन थाने भेजा गया, लेकिन वहां थाना बंद मिला, जिससे काफी देरी हुई।


पुलिस की कार्रवाई


वृंदावन पुलिस ने परिवार की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने CCTV फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ और सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ाई है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है और तीसरे-चौथे दिन भी महिला का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने यमुना किनारे और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular