spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHविवादित बयान देकर फंसे RJD नेता, डीजीपी ने दिया FIR के आदेश

विवादित बयान देकर फंसे RJD नेता, डीजीपी ने दिया FIR के आदेश

fok-media-samman-samaroh


Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के विवादित बयान ने राज्य में हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि अगर मतगणना में गड़बड़ी हुई तो बिहार को बांग्लादेश और नेपाल बना देंगे। इसे लेकर जहां एक तरफ बीजेपी और जेडीयू विरोध कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ राज्य की पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। 


एफआईआर दर्ज करने के मिले निर्देश


राज्य के डीजीपी ने सुनील सिंह के बयान को उकसाने वाला और सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाला बताते हुए एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। डीजीपी विनय कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मतगणना की तैयारी कर ली गई है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही चेकिंग भी चल रही है। विक्ट्री सेलिब्रेशन कहीं पर भी नहीं मनाया जाएगा। इसे लेकर चुनाव आयोग का पहले से नियम है।


आरजेडी नेता के बयान को लेकर  पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि ये गलत है। इसे लेकर एफआईआर दर्ज की जा रही है। ये गैर जिम्मेदाराना बयान है। जिस तरह पारदर्शिता के साथ मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई है, उसी तरह मतगणना होगी। ये भड़काऊ बयान है और इस पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।


आरजेडी ने किया अपना बचाव


आरजेडी नेता और राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने पार्टी नेता के बयान का बचाव किया। उन्होंने कहा कि मैं आपसे आग्रह करता हूं कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश न किया जाए। हमने एग्जिट पोल कराने के लिए किसी को प्रायोजित नहीं किया। बिहार चुनाव रैली के दौरान बीजेपी द्वारा जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, उससे पता चलता है कि वे हार रहे हैं। वे बिहार में रोजगार या विकास की बात नहीं करते हैं। इस चुनाव में हमने कई स्तरों पर बदलाव देखा है।   

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular