spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHविधानसभा कटेहरी उपचुनाव को लेकर तैयारी बैठक आयोजित

विधानसभा कटेहरी उपचुनाव को लेकर तैयारी बैठक आयोजित

fok-media-samman-samaroh

निर्धारित तिथि को होने वाले चुनाव में अपने दायित्वों का निर्वहन करें अधिकारी-अविनाश सिंह

अम्बेडकरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में समस्त नोडल अधिकारी अपर नोडल अधिकारी सहायक प्रभारी अधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 277 कटेहरी विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी द्वारा विस्तार पूर्वक आगामी विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारी के बारे में बिंदुवार जानकारी दिया गया। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त नोडल अधिकारी अपर नोडल अधिकारी सहायक प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आगामी विधानसभा उप निर्वाचन में लगाए गए समस्त कार्मिक दिए गए दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें जिससे आगामी विधानसभा उप निर्वाचन-2024 सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का बेहतर अध्ययन कर लेने और निर्वाचन संबंधी समस्त प्रक्रियाओं में आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षण दिलाए, जिससे अधिकारियों कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने में आसानी हो। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीआईओएस व अन्य संबंधित अधिकारियों को आगामी उप निर्वाचन में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु बृहद स्तर पर स्वीप कार्यक्रमों का संचालन कर मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक एवं प्रेरित करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह तथा संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular