spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHविदेश गया था पिता के इलाज के लिए लौटी मौत की खबर,...

विदेश गया था पिता के इलाज के लिए लौटी मौत की खबर, इटली में हरियाणा के युवक की मौत

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव रामखेड़ी से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक परिवार ने अपने जवान बेटे को बेहतर भविष्य और पिता के इलाज की उम्मीद में विदेश भेजा था, वहीं आज उसी बेटे की मौत की खबर ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।


यह मामला गांव रामखेड़ी के रहने वाले युवक गगनप्रीत का है, जिसे वर्ष 2023 में परिवार ने अपनी जमीन और जमा पूंजी बेचकर इटली भेजा था। परिवार ने एजेंट के जरिए लाखों रुपये खर्च कर गगनप्रीत को विदेश भेजा, ताकि वह मेहनत कर घर की आर्थिक स्थिति सुधार सके और अपने बीमार पिता का इलाज करवा सके।लेकिन परिवार का आरोप है कि इटली पहुंचने के बाद वही एजेंट गगनप्रीत को लगातार प्रताड़ित करता रहा। उसे न तो आगे बढ़ने दिया गया और न ही उसकी मेहनत की कमाई उसे दी गई। दो साल तक उससे खेतों में काम करवाया गया, लेकिन बदले में एक रुपये का भी हिसाब नहीं दिया गया।


परिवार का कहना है कि गगनप्रीत जो भी कमाता था, वह एजेंट अपने पास रख लेता था। आर्थिक तंगी, पिता की बीमारी और घर की जिम्मेदारियों के बोझ ने गगनप्रीत को मानसिक रूप से तोड़ दिया। इसी डिप्रेशन के बीच 4 फरवरी 2026 को इटली से खबर आई कि गगनप्रीत की वहां मौत हो गई है।आज हालात यह हैं कि परिवार के पास न तो बेटे की डेडबॉडी भारत लाने के पैसे हैं और न ही कोई सहारा। तीन साल विदेश रहने के बावजूद घर के हालात जस के तस हैं, जो इस बात की गवाही दे रहे हैं कि गगनप्रीत को उसकी मेहनत का फल नहीं मिला।


8 अप्रैल 2023 को गगनप्रीत इटली पहुंचा था। एजेंट इंदर सहन उसे अपने साथ ले गया और 11 अप्रैल से काम शुरू करवा दिया। दो साल तक उससे काम करवाया, लेकिन एक रुपया भी नहीं दिया। हमने कुल 18 लाख रुपये कैश दिए थे। वह हमेशा कहता था कि मैं घर जाकर क्या जवाब दूंगा, मेरे पापा बीमार हैं, पैसा नहीं भेज पाया। वो पूरी तरह डिप्रेशन में चला गया। अब हमारी बस यही मांग है कि किसी भी तरह उसकी डेडबॉडी इंडिया लाई जाए।


फिलहाल परिवार सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है, ताकि गगनप्रीत का शव जल्द से जल्द भारत लाया जा सके और पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके। यह मामला एक बार फिर फर्जी एजेंटों और विदेश भेजने के नाम पर हो रहे शोषण पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular