Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘…वह तो भाग जाएंगे’, सीएम नायब सैनी ने सुरजेवाला की चुनौती पर...

‘…वह तो भाग जाएंगे’, सीएम नायब सैनी ने सुरजेवाला की चुनौती पर दिया बड़ा बयान

fok-media-samman-samaroh


CM Nayab Saini in Kurukshetra:हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन था। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है कार्यकर्ताओं के संघर्ष की पार्टी है भाजपा। उसी को लेकर आज सक्रिय कार्यकर्ताओं की इस सम्मेलन में चर्चा हुई है।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि 14तारीख को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में दो जगह पर आ रहे हैं हिसार और यमुनानगर में दो बड़ी सौगात हरियाणा वासियो को मिलने जा रही है। उस कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।सीएम नायब सैनीसे जब पूछा गया कि राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला आपकी बिजली और पेपर लीक की समस्याओं की चुनौती को स्वीकार करते हैं तो उन्होंने कहा कि वह तो भाग जाएंगे।


जब उनसे पूछा गया कि हरियाणा में बेटियों की संख्या कम हो रही है और कोख में उन्हें मारा जा रहा है इस पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। सन 2014से पहले के हरियाणा में बेटियों की संख्याओं के रेशों को उठाकर देखिए आंकड़े क्या हुआ करते थे और अब बेटियों की संख्या के आंकड़े क्या है जो लोग बेटियों को कोख में मरते हैं उनके खिलाफ प्रशासन कार्रवाई भी करता है।


सांसद जयप्रकाश के बयान पर किया पलटवार


जब मुख्यमंत्री नायब सैनी से पूछा गया कि हिसार के सांसद जयप्रकाश कह रहे हैं कि हिसार में हवाई अड्डा नहीं एरोड्रम बन रहा है तो मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि उन्हें क्या पता एरोड्रम क्या और हवाई अड्डा क्या होता है। अगर नहीं पता चल रहा है तो गूगल पर सर्च कर ले।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular