spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHलगाव और समर्पण भाव से कार्य करने की इच्छा है संगठन की...

लगाव और समर्पण भाव से कार्य करने की इच्छा है संगठन की सदस्यता-मुकुट बिहारी वर्मा

fok-media-samman-samaroh

अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी की बृहद प्राथमिक सदस्यता अभियान के बीच 16 से 31 अक्टूबर तक जिला कार्यशाला पार्टी कार्यालय अटल भवन पर मंगलवार को मुख्य अतिथि प्रदेश सत्यापन अधिकारी पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यापन अधिकारी अवधेश श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सक्रिय सदस्यता कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि कार्य की कार्ययोजना पर चर्चा के लिए आयोजन किया जाता है। संगठन की सदस्यता पौधारोपण के समान होती है। किसी भी संगठन की सदस्यता वही लेता है जिसका इसके प्रति लगाव और समर्पण भाव से कार्य करने की इच्छा होती है। कहा कि अभी तक भाजपा की सदस्यता 8 करोड़ लोगों ने लिया है। सक्रिय सदस्यता का महत्व तब और बढ़ जाता है जब संगठन के माध्यम से किसी दायित्व को प्राप्त करने का अवसर मिलता है। तब सक्रिय सदस्यता के क्रमांक की आवश्यकता होती है। जिला सदस्यता सत्यापन अधिकारी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्यता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संगठन ने न्यूनतम 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य बनने का अवसर दिया है। कहा कि 50 सदस्य एक ही विधानसभा क्षेत्र से बनाने और सक्रिय सदस्यता फार्म,प्राथमिक सदस्यता की विवरण और सक्रिय सदस्यता का आनलाइन शुल्क जमा करने पर सक्रिय सदस्यता सत्यापन के उपरांत दिया जाएगा। पार्टी जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सक्रिय सदस्यता की कार्यशाला में कहा कि लक्ष्य और उपलब्धि के बीच में सेतु का कार्य अनुशासित करता है। भाजपा संगठन ही नहीं अपितु एक परिवार है। कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला सक्रिय सदस्यता अभियान प्रमुख पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व विधायक संजू देवी,चेयरमैन ओंकार गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,विद्यावती आदि लोग मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular