spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHरिकॉर्ड स्तर पर सोने-चांदी का भाव, खरीदने से पहले जानें आज का...

रिकॉर्ड स्तर पर सोने-चांदी का भाव, खरीदने से पहले जानें आज का रेट

fok-media-samman-samaroh


Today Gold Silver Price2026 की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 30 जनवरी को भी सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान और घरेलू मांग का असर सीधे कीमतों पर पड़ा है। बीते दिन के मुताबिक, कल की तुलना में आज गिरावट दर्ज की गई है।


आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी में हल्की गिरावट दर्ज की। आज सोना $5,412.40 प्रति औंस पर आ गया है। जो बीत दिन $5500 पर पहुंच गया था। वीरवार को सोना $5,586.20 पहुंच गया था, जो ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड है। वहीं चांदी की बात करें, सिल्वट भी अभी $117.45 प्रति औंस पर आ चुके हैं,जिसने कल $119 डॉलर प्रति औंस का हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गया था। 10 ग्राम सोने का भाव एमसीएक्स पर 1,69,600 रुपए प्रति बंद हुआ। बीते दिन सोने कीमत 1,78,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं चांदी का भाव आज 4,01,302 रुपये प्रति किलोग्राम पर है, जो कल 4,08,800 रुपये के अपने ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर पहुंच चुका था।  


सोने-चांदी में कीमत


दिल्ली में सोने की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) लगभग ₹1,78,500 से ₹1,86,600 के बीच है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम) ₹1,62,000 से ₹1,72,000 के आसपास चल रहा है। दिल्ली में चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखा गया, जिससे भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गए। दिल्ली में 1 किलो चांदी का भाव लगभग ₹4,01,060 से ₹4,10,100 के बीच रहा। औद्योगिक मांग और कमजोर डॉलर के कारण चांदी की कीमतों में यह रिकॉर्ड तेजी आई है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular