spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की राफेल उड़ान ने खोली PAK की पोल, स्क्वॉड्रन...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की राफेल उड़ान ने खोली PAK की पोल, स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह वाला दावा निकला झूठा

fok-media-samman-samaroh


Squadron Leader Shivangi Singh:भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर राफेल फाइटर जेट में 30 मिनट की उड़ान भरी। इस दौरान उन्होंने भारतीय वायुसेना की पहली महिला राफेल पायलट स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह के साथ एक तस्वीर खिंचवाई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह फोटो न केवल राष्ट्रपति की साहसिक उड़ान का प्रतीक है, बल्कि पाकिस्तान के हालिया झूठे प्रचार की पोल भी खोलती है। आइए जानते है कैसे?


एक फोटो से खुली PAK की पोल


बता दें, स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह गोल्डन एरोज स्क्वॉड्रन की सदस्य हैं, जो भारत की एकमात्र महिला राफेल पायलट हैं। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को राफेल की क्षमताओं से परिचित कराया और उड़ान के बाद उनके साथ फोटोज भी क्लिक करवाई। राष्ट्रपति ने इस अनुभव को ‘अद्भुत’ बताते हुए कहा कि यह भारतीय वायुसेना की ताकत और महिलाओं की भूमिका को दर्शाता है। लेकिन इस तस्वीर ने पाकिस्तान को एक बार फिर बेनाकाब कर दिया है। दरअसल,ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान ने दावा किया था कि उन्होंने भारत के राफेल को हरा दिया है और राफेल पायलट शिवांगी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


 


आज की यह तस्वीर पाकिस्तान के दावे को पूरी तरह से गलत साबित कर है। शिवांगी सिंह न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि सक्रिय ड्यूटी पर हैं और हाल ही में उन्होंने क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर (क्यूएफआई) बैज भी हासिल किया है। राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उनकी यह फोटो एक सशक्त संदेश है कि भारत के रक्षा बल झूठे दावों से नहीं डरते और सच्चाई हमेशा सामने आती है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular