अंबेडकरनगर। सुबह 2ः30 बजे तक जागकर घाटो और विसर्जन का जायजा ले रहे पुलिसकर्मी दूसरे दिन सुबह कार्य पर जुट गए। हिंदमोर्चा टीम ने कोतवाली का सोमवार सुबह 10 बजे से 11 बजे पड़ताल किया तो यही हकीकत देखने को मिली। कोतवाल संतोष कुमार सिंह जनसुनवाई करते हुए मिले। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी दो बहने जिसमे एक सिर पर पट्टी बांध कर कोतवाल के समक्ष पेश हुई। उन्होंने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। तहरीर में लिखा है कि बीते 13 अक्टूबर की रात विपक्षी मुकेश यादव, राजेन्द्र यादव, जय हिंद, कंतराज समेत कुल 8 लोग दर्जनों अज्ञात अराजकतत्वों के साथ घर पहुंचे। घर में घुसकर भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए ईंट पत्थर चलाने लगे। महिलाओ के साथ अभद्रता करते हुए तोड़-फोड़ शुरू कर दिया गया।जो परिवार जहां मिला लाठी डंडा ईंट पत्थर से पिटाई कर दिया। पिटाई से एक युवती समेत अन्य घायल हो गए। कोतवाल ने युवतियों की पीड़ा सुन मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। चिलवनिया के दीप चंद जमीनी विवाद से संबंधित शिकायत की। छाछू मोहल्ला के सभासद आशीष सोनी एक चोटहिल को लेकर कोतवाली पहुंचे जिसका मेडिकल कराना था। दो माह पहले घर से प्रेमी के साथ भागी एक युवती को पुलिस टीम कोतवाली लेकर आई। मन्दहा गांव में भंडारा के बाद हुई किचकिच पर अजय कुमार और विपक्षी से कोतवाल ने पूछतांछ शुरू किया।









