spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHराजस्व कर्मियों की लापरवाही से प्राथमिक विद्यालय सोनगांव का निर्माण कार्य बाधित

राजस्व कर्मियों की लापरवाही से प्राथमिक विद्यालय सोनगांव का निर्माण कार्य बाधित

fok-media-samman-samaroh

अंबेडकरनगर। राजस्वकर्मियों की लापरवाही सरकारी योजनाओं पर भारी है। सरकारी जमीन का चिन्हीकरण नही होने से पीएम श्री योजना के तहत बनने वाले कक्ष का निर्माण लटक गया है। बीते कई माह से कमरा निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सीमेंट, गिट्टी, सरिया बालू समेत अन्य मैटीरियल खराब हो रहा है। सीमेंट जहां जमने वही सरिया में जंक लगने से खराब हो रहा है। जमीन की पैमाइस नही होने से जहां राजस्व विभाग की विफलता दिख रही है वही सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल पीएम श्री योजना परवान नहीं चढ़ रही हैं। प्रकरण जलालपुर तहसील के प्राथमिक विद्यालय सोनगाव का है। प्राप्त पत्र के अनुसार सोनगाव प्राथमिक विद्यालय में पीएम श्री योजना के तहत एक कक्ष का निर्माण किया जन है। जब नीव की खुदाई शुरू की गई तो गांव के ही राम सिंह आदि कार्य को बल पूर्वक रुकवा दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका नसरीन फातिमा ने बीते 28 अगस्त को उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर विवाद हल कराने की मांग की। दो सप्ताह बीत गए किंतु कोई कार्यवाही नहीं की गई। उपजिलाधिकारी पवन जायसवाल ने राजस्व टीम को भेज मामला हल कराने की बात कही।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular