spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHराजस्थान में हुआ बड़ा सड़क हादसा...निजी बस में लगी भीषण आग, 12...

राजस्थान में हुआ बड़ा सड़क हादसा…निजी बस में लगी भीषण आग, 12 की मौत

fok-media-samman-samaroh


Rajasthan Road Accident: राजस्थान में एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ। यहां पर जैसलमेर से जोधपुर जा रही निजी बस में भीषण आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई और कई इस आग में झुलस गए। आग लगने के बाद बस सड़क पर धू-धू कर जलने लगी, जिसके बाद बस के अंदर यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। जब ये आग लगी बस में 57 यात्री सवार थे। इस हादसे के बाद घायलों को जवाहिर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं सीएम भजन लाल शर्मा ने बस हादसे पर दुख जताया और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश जारी किए।


जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग


जानकारी के अनुसार, बस जब वार म्यूजियम के पास पहुंची, तभी अचानक बस से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते बस में आग लग गई। आग लगने के बाद कुछ यात्री तो खिड़की-दरवाजे से बाहर निकल आए, लेकिन कुछ फंसे रह गए और आग की चपेट में आ गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। 


17 लोग हुए थे अस्पताल में भर्ती


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने सबसे पहले बस में लगी आग को बुझाया, फिर अंदर झुलसे यात्रियों को तीन एंबुलेंस की मदद से जवाहिर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि जवाहिर हॉस्पिटल में लगभग 17 झुलसे यात्रियों को भर्ती कराया गया। इनमें से लगभग 12 ने दम तोड़ दिया। वहीं बाकी अन्य का इलाज चल रहा है और उनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।


कैसे लगी आग?


इस हादसे के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसराम और ASP कैलाशदान जुगतावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है। सभी घायलों को बस से निकाल लिया गया और आग भी बुझा दी गई है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular