spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHराजधानी में दिल्ली पुलिस की अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, चलाया ऑपरेशन कवच...

राजधानी में दिल्ली पुलिस की अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, चलाया ऑपरेशन कवच 12.0

fok-media-samman-samaroh


delhi police operation: दिल्ली पुलिस ने अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दिल्ली में ऑपरेशन कवच 12.0 चलाया और सैकड़ों अपराधियों पर एक साथ नकेल कस दी। दिल्ली का ऑपरेशन कवच 12.0 पूरे 24 घंटे तक चला। ये ऑपरेशन 23 जनवरी 2026 शाम 6 बजे से 24 जनवरी 2026 शाम 6 बजे तक चला। इस ऑपरेशन में 147 टीमों ने 325 स्थानों पर छापेमारी की। ऑपरेशन कवच 12.0 के तहत महज 24 घंटे में 1,439 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके साथ ही, 586 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। इस ऑपरेशन के तहत NDPS एक्ट में भी 4 केस दर्ज किए गए हैं और 4 आरोपियों अरेस्ट किया गया है।  दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस ने 15 केस दर्ज किए हैं। साथ ही, 22 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन कवच 12.0 के तहत आर्म्स एक्ट में 15 मामले रजिस्टर किए हैं। इनमें 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


 


ऐसे दिखा अलग-अलग यूनिट्स का समन्वय


 


यह ऑपरेशन में लगातार नाका चेकिंग, मोबाइल पेट्रोलिंग, तकनीकी और मानव खुफिया जानकारी पर आधारित निगरानी व दबिश देना शामिल रहा। पारदर्शिता के लिए इसका फोटो और वीडियो डॉक्यूमेंटेशन भी किया गया। ऑपरेशन कवच प्रोटोकॉल के मुताबिक, अनुशासित तरीके से एक्शन लिया गया है। स्पेशल स्टाफ, ANTF, AATS और तकनीकी निगरानी यूनिट्स ने खुफिया जानकारी डेवलप करने, रियल-टाइम कोऑर्डिनेशन और जमीनी स्तर पर इनपुट उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


 


325 जगहों पर पुलिस ने मारा छापा


 


इस दौरान, दिल्ली पुलिस ने 325 जगहों पर रेड की, 586 गिरफ्तारियां की और 1,439 लोगों को एहतियाती तौर पर हिरासत में लिया। ऑपरेशन के तहत, दिल्ली पुलिस ने 328 COTPA चालान काटे और एनडीपीएस, आबकारी, बीएनएसएस, आर्म्स एक्ट और अन्य निवारक धाराओं के अंतर्गत 165 गिरफ्तारियां कीं

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular