spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHयूपीएससी के छात्र ने उठाया भयानक कदम... ब्लेड से काटा डाला अपना...

यूपीएससी के छात्र ने उठाया भयानक कदम… ब्लेड से काटा डाला अपना प्राइवेट पार्ट, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

fok-media-samman-samaroh


UPSC Student News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर यूपीएससी की तैयारी करने वाले एक युवक ने खुद से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। इसके बाद जब युवक कमरे में दर्द से तड़पने लगा तो आसपास के लोग वहां जमा हो गए और उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां पर जब युवक ने इस कदम को उठाने के पीछे की वजह तो बताई तो हर कोई ये जानकर हैरान रह गए।


युवक ने बताई वजह


युवक ने बताया कि वह अपना जेंडर चेंज करना चाहता था। इसके लिए उसने पहले तो खुद को एनेस्थेसिया का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद सर्जिकल ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। जब वह कमरे में तरप रहा था तो मकान मालिक ने उसे पास के बेली अस्पताल में भर्ती कराया यहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।


लड़की बनना चाहता ता युवक


इस युवक की उम्र लगभग 23 साल बताई जा रही है। उसने कहा कि वह अपना जेंडर चेंज कर लड़की बनना चाहता है। इसके लिए खुद एनेस्थेसिया का इंजेक्शन लगाया और इसके बाद सर्जिकल ब्लेड से प्राइवेट पार्ट को काट दिया। इसके बाद जब उसे दर्द हुआ तो वह चीखने- चिल्लाने लगा। जिसे सुनकर मकान मालिक आ गए और उन्होंने उसे अन्य लोगों की मदद से डॉक्टर के पास पहुंचाया। 


मां-बाप का इकलौता बेटा है युवक


युवक अमेठी जिले का रहने वाला है। उसने बताया कि वह मां-बाप का इकलौता लड़का है। इस वजह से वह अपने परिवार वालों से कुछ नहीं बता पाता था। कुछ दिन अपनी मौसी के यहां रहा था। इसके बाद पढ़ाई करने के लिए प्रयागराज आ गया। शहर में एक किराये का कमरा लेकर रह रहा था और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular