spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHयूपी में लगेगा पिंक जॉब फेयर, महिला अभ्यर्थियों को मिलेंगे रोजगार के...

यूपी में लगेगा पिंक जॉब फेयर, महिला अभ्यर्थियों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

fok-media-samman-samaroh


Pink Job Fair: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार महिला अभ्यर्थियों और छात्राओं को नौकरी के लिए बेहतर मौका उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार कोशिश कर रही है। इसी को लेकर में झांसी में एक बार फिर पिंक जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह पिंक जॉब फेयर 16 दिसंबर को राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) झांसी के परिसर में आयोजित होगा।  पिंक जॉब फेयर का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय झांसी और राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झांसी के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।


इस रोजगार मेले में कई क्षेत्रों की नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी और महिला अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेकर उनका चयन करेंगी। झांसी में यह पिंक जॉब फेयर का दूसरा आयोजन है। इससे पहले पिछले वर्ष भी यहां पिंक जॉब फेयर का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं को रोजगार के अवसर मिले थे।


कई कंपनियां होगी शामिल


इस बार आयोजित होने वाले पिंक जॉब फेयर में अमास स्किल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, टीम प्लस एचआर सर्विस, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) झांसी सहित कई अन्य कंपनियां शामिल होंगी। ये कंपनियां अलग-अलग पदों के लिए योग्य महिला अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक छात्राओं को रोजगार संगम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद छात्राएं निर्धारित तिथि पर अपने बायोडाटा के साथ राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झांसी पहुंचकर पिंक जॉब फेयर में हिस्सा ले सकती हैं।


कैरियर काउंसलिंग का भी मौका


झांसी के सहायक सेवायोजन अधिकारी वसीम मोहम्मद ने बताया कि पिंक जॉब फेयर में केवल साक्षात्कार ही नहीं होंगे, बल्कि महिला अभ्यर्थियों की कैरियर काउंसलिंग भी की जाएगी। इससे छात्राओं को अपने करियर से जुड़े सही फैसले लेने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क है और किसी भी अभ्यर्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार की इस पहल से झांसी और आसपास के जिलों की महिला अभ्यर्थियों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार पाने का अच्छा मौका मिलेगा। पिंक जॉब फेयर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular