Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHयूपी में बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर अलर्ट जारी, खान-पान में...

यूपी में बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर अलर्ट जारी, खान-पान में बरतें ये सावधानियां

fok-media-samman-samaroh


Bird Flu Alert: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूरे राज्य में बर्ड फ्लू (H5N1एवियन इन्फ्लूएंजा) के खतरे को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है। गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां चिड़ियाघर में एक बाघिन की बर्ड फ्लू से मौत और अन्य जानवरों में इसकी पुष्टि के बाद प्रशासन ने ये फैसला लिया है। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और इटावा के लायन सफारी सहित सभी चिड़ियाघरों को 20मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस बीच, आम लोगों के लिए खान-पान और अन्य सावधानियों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।


बढ़ रहा है बर्ड फ्लू का खतरा


बर्ड फ्लू, जिसे एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) के नाम से जाना जाता है, मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करने वाला एक संक्रामक वायरस है। लेकिन कुछ मामलों में यह वायरस जानवरों और इंसानों में भी फैल सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश में गोरखपुर चिड़ियाघर में बाघिन ‘शक्ति’ और भेड़िया ‘भैरवी’ की मौत के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। इसके अलावा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कौवों और मुर्गियों में इस वायरस के मामले सामने आए हैं। इन मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन सतर्क है।


बर्ड फ्लू के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13मई को लखनऊ में एक उच्चस्तरीय बैठक में सभी चिड़ियाघरों, पक्षी विहारों, गौ-आश्रय स्थलों और पोल्ट्री फार्मों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं, लखनऊ चिड़ियाघर के निदेशक अदिति शर्मा ने कहा है कि लखनऊ में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन वायरस को देखते हुए चिड़ियाघर को बंद करने का फैसला किया गया है।


बर्ड फ्लू के लक्षण


बर्ड फ्लू से प्रभावित पक्षियों और जानवरों में सांस लेने में तकलीफ. अचानक मृत्यु, भूख न लगना, सुस्ती और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।


बर्ड फ्लू से प्रभावित इंसानों में तेज बुखार, खांसी और गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।


खान-पान का रखें ध्यान


1. अंडा या अन्य पोल्ट्री उत्पाद न खाएं। मांस या चिकन को अच्छी तरह पकाएं।


2. कच्चे मांस को छूने के बाद हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं।


3. रसोई में कच्चे और पके हुए भोजन को अलग-अलग रखें ताकि बैक्टीरिया, वायरस ना जाएं।


4. बीमार या मरे हुए पक्षियों के संपर्क से बचें।


5. पोल्ट्री फार्म या पक्षी बाजारों में जाने से बचें। खासकर जहां बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हों।


6. नियमित रूप से हाथ धोएं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular