spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘यह केवल सम्मान नहीं, बल्कि आपके संघर्ष और संकल्प को प्रणाम है’...

‘यह केवल सम्मान नहीं, बल्कि आपके संघर्ष और संकल्प को प्रणाम है’ खेल महाकुंभ के दूसरे चरण में बोले सीएम सैनी

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ के दूसरे चरण के शुभारंभ पर बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करने पहुंचे। सीएम सैनी ने इसका उद्घाटन किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने 2 अगस्त को ही इस खेल महाकुंभ के पहले चरण का आयोजन किया था।


सीएम सैनी ने कहा कि गत वर्ष पेरिस में हुए पैरा-ओलम्पिक में देश ने 29 पदक जीते, जिनमें से 8 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। आज हम इन 8 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहे हैं। पदक जीतने वाले इन खिलाड़ियों को 42 करोड़ रुपये की नकद राशि दी गई। पुरस्कार प्राप्त करने सभी खिलाड़ियों को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई। यह केवल सम्मान नहीं, बल्कि आपके संघर्ष और संकल्प को प्रणाम है।


खेल महाकुम्भ की शुरुआत हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष 2017 में की गई- नायब सैनी


सीएम नायब सैनी ने कहा कि हमने खेल महाकुम्भ की शुरुआत हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष 2017 में की। तब से अब तक पांच खेल महाकुम्भों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। गत 2 अगस्त से 4 अगस्त तक चले खेल महाकुम्भ के 26 खेलों में प्रदेश के कुल 15410 खिलाड़ियों ने भाग लिया। आज इसके दूसरे चरण में 9 हजार 959 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं बल्कि यह अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास की सबसे श्रेष्ठ पाठशाला है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए 1489 खेल नर्सरियां खोली गई। इन खेल नर्सिरियों में 37225 खिलाड़ी ले रहे हैं प्रशिक्षण  जिसमें 8-14 साल तक के खिलाड़ियों को 1500, 15-19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2000 रूपए प्रति माह की सहायता प्रदान की जा रही है।


प्रशिक्षकों 25000 रुपये का मानदेय को दिया जाता हैसीएम


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इन खेल नर्सरियों में प्रशिक्षकों 25000 रुपये का मानदेय को दिया जाता है।  हमनें हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 बनाकर 550 नए पद सृजित किए गए। अब तक 224 खिलाड़ियों को विभिन्न श्रेणियों की नौकरी भी दी गई। अब तक सरकार की तरफ से 641 करोड़ रूपये की इनाम राशि जारी की गई है। 2014 से अब तक 24000 से अधिक छात्रों को 69.91 करोड़ की छात्रवृत्ति दी गई। अब तक 15634 खिलाड़ियों को खेल के उपकरण भी सरकार की तरफ से प्रदान किए गए।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular