Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHयमुनानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट...

यमुनानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट का किया शिलान्यास, कहा- ये भारत के औद्योगिक नक्शे का भी अहम हिस्सा है

fok-media-samman-samaroh


PM Modi in Yamunanagar:हरियाणा के यमुनानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज बाबा साहेब अंबेडकर जी की 135वीं जयंती है। मैं सभी देशवासियों को अंबेडकर जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। बाबा साहेब का विजन,उनकी प्रेरणा निरंतर विकसित भारत की यात्रा में हमें दिशा दिखा रही है।


पीएम मोदी ने कहा कि यमुनानगर एक सिर्फ शहर नहीं, बल्कि ये भारत के औद्योगिक नक्शे का भी अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ने हरियाणा लगातार तीसरी बार, डबल इंजन सरकार के विकास की डबल रफ्तार देख रहा है। विकसित भारत के लिए विकसित हरियाणा। ये हमारा संकल्प है। आज यहां शुरु हुई विकास परियोजनाएं। ये भी किसी का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा के लोगों को इस विकास परियजनाओं के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं।


दलितों को उद्योगों से सबसे ज्यादा फायदा होगा- पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा कि मुझे गर्व है कि हमारी सरकार बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाते हुए चल रही है। बाबा साहेब अंबेडकर ने उद्योगों के विकास को सामाजिक न्याय का मार्ग बताया था।बाबा साहेब ने भारत में छोटी जोतों की समस्या को पहचाना था। वो कहते थे कि दलितों के पास खेती के लिए पर्याप्त जगह नहीं है, इसलिए दलितों को उद्योगों से सबसे ज्यादा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि भारत में औद्योगिकरण की दिशा में बाबा साहेब ने देश के पहले उद्योग मंत्री डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर काम किया था।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular