spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमोदी कैबिनेट के कामकाज की होगी समीक्षा, पीएम को सभी मंत्री देंगे...

मोदी कैबिनेट के कामकाज की होगी समीक्षा, पीएम को सभी मंत्री देंगे अपना हिसाब-किताब

fok-media-samman-samaroh


Modi Cabinet Presentations:मोदी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को अब अपने कामकाज ब्यौरा देना होगा। सभी मंत्री पीएम मोदी को अपना प्रजेंटेशन देंगे। इस दौरान वह बताएंगे की मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान उनके मंत्रालय ने क्या काम किए हैं उसका परिणाम क्या हुआ? इस दौरान पीएम मोदी कामकाज की समीक्षा करेंगे।


सूत्रों के मुताबिक, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि इस बात के लिए मंत्री चिंतित होंगे कि जरूरी सुधारों को लागू किया जाए क्योंकि, उनकी समीक्षा कभी भी हो सकती है। साथ ही जवाबदेही भी तय होगी। 


मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक


बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय का नया पता सेवा तीर्थ है। मंगलवार यानी 24फरवरी को यहां कैबिनेट की बैठक हुई थी, इसके तुरंत बाद ही आदेश दिया गया। कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन ने सभी मंत्रियों को सूचना दी कि प्रधानमंत्री हर मंत्रालय की ओर से प्रजेंटेशन चाहते हैं। कैबिनेट सचिव ने आगे कहा कि अगली बैठक के दौरान कुछ चीजें लेकर आए कि वे क्या प्रजेंट करेंगे। इसके बाद उनकी प्रजेंटेशन की तारीख तय की जाएगी। बताया जा रहा है कि अलग-अलग कैबिनेट बैठक के दौरान प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। मतलब एक ही दिन सारे प्रजेंटेशन नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि मंगलवार यानी 24फरवरी की शाम को ही प्रजेंटेशन के लिए सभी मंत्रियों को बता दिया गया था।


भेजा गया प्रजेंटेशन का फॉर्मेट 


मंत्रियों के बीच इस बात की भी चर्चा है कि उनका प्रजेंटेशन अच्छा रहे क्योंकि पीएम मोदी खुद सामने होंगे। ऐसे में वे प्रजेंटेशन को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जानकारी मिल रही है कि कैबिनेट सचिव की तरफ से सभी विभागों को एक डिटेल फॉर्मेट दिया गया है। इसमें भरकर तीन से चार कैटेगरीज में बताना होगा कि हमने क्या सुधाए किए हैं और उसका परिणाम क्या निकला है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular