spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमॉर्निंग वॉक निकले लोगों के तेज रफ्तार कार ने कुचला, 3 महिलाओं...

मॉर्निंग वॉक निकले लोगों के तेज रफ्तार कार ने कुचला, 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 1 पुरुष भी घायल

fok-media-samman-samaroh


Ghaziabad Road Accidentसुबह के समय उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दर्दनाक सड़क हो गया। जहां तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक पुरुष भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद जिले के सिहानीगेट थाना क्षेत्र में राकेश मार्ग कट पर सुबह के समय लोग सैर कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कर ने मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर की तालाश में जुट गई। 


हादसे में तीन महिलाओं की मौत


पुलिस के मुताबिक, शनिवार को सुबह की सैर पर निकलीं तीन महिलाओं की एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि एक पुरुष घायल हो गया। यह दुर्घटना सुबह करीब 6 बजे जीटी रोड पर राकेश मार्ग के पास हुई।0 मृतकों की पहचान कोतवाली क्षेत्र के न्यू कोटगांव निवासी मीनू प्रजापति (56), कमलेश (55) और सावित्री देवी (60) के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान शतम विहार कॉलोनी निवासी विपिन शर्मा (47) के रूप में हुई है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular