spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमैच से पहले पाक खिलाड़ियों का बड़ा बयान, सूर्या ब्रिगेड को दे...

मैच से पहले पाक खिलाड़ियों का बड़ा बयान, सूर्या ब्रिगेड को दे डाली चेतावनी!

fok-media-samman-samaroh


IND VS PAK: टी20 विश्व में जबरदस्त बवाल के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच अब 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले अमेरिका पर बड़ी जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को चेतावनी दे दी है।अमेरिका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले साहिबजादा फरहान ने वादा किया है कि भारत के खिलाफ हम अलग मानसिकता के साथ खेलेंगे।


दूसरे मैच में अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज करने बाद साहिबजादा फरहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 15 फरवरी को भारत के कोई बड़ी बात नहीं है। हमारी टीम ने पिछले दो मैचों में जीत दर्ज की है। साथ ही अंक तालिका में पहले स्थान पर मौजूद है। हमारी पूरी टीम आत्मविश्वास के साथ भरी हुई है। उन्होंने कहा कि टीम पहले भी भारत का सामना कर चुकी है और टी20 विश्व कप 2026 के आगामी मैच में वे अलग मानसिकता के साथ उतरेंगे।


स्पिनर उस्मान तारिक का बड़ा बयान


फरहान ने कहा कि आप लोगों ने देखा होगा कि काफी कुछ बदल गया है। आपने हमारे मिडिल ऑर्डर में संघर्ष भी देखा है। आपने देखा होगा कि शादाब रन बना रहे हैं, नवाज रन बना रहे हैं।  तो उम्मीद है कि आप हमारे उनके खिलाफ मुकाबले का आनंद लेंगे।अपने एक्शन को लेकर चर्चा में आए पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक ने कहा कि उन्हें खेलने के लिए टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव होगा। बता दें कि अमेरिका के खिलाफ उस्मान ने 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular