spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘मैं बिहार आया हूं तो अपना वचन पूरा करने के बाद आया...

‘मैं बिहार आया हूं तो अपना वचन पूरा करने के बाद आया हूं’ बिहार में गरजे पीएम मोदी

fok-media-samman-samaroh


PM Modi in Bihar: बिहार के काराकाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।  इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। साथ ही पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज मुझे इस पवित्र भूमि पर बिहार के विकास को नई गति देने का सौभाग्य मिला है। यहां करीब 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।


पीएम मोदी ने कहा कि आज बिहार में इतनी बड़ी तादात में माताओं-बहनों का आना, अपने आप में बिहार में मेरे इतने कार्यक्रमों की ये सबसे बड़ी शानदार घटना है। मैं माताओं-बहनों को विशेष प्रणाम करता हूं। मैं आप सभी जनता-जनार्दन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि अभी पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, हमारे कितने निर्दोष नागरिक मारे गए।  इस जघन्य आतंकी हमले के एक दिन बाद मैं बिहार आया था और मैंने बिहार की धरती से देश से वादा किया था, वचन दिया था।


आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा- पीएम मोदी


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की धरती से आंख में आंख मिलाकर हमने कहा दिया था कि आतंक और आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।  बिहार की धरती से मैंने कहा था कि उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। आज जब भी मैं बिहार आया हूं तो अपना वचन पूरा करने के बाद आया हूं। उन्होंने कहा कि कहा, ” जिन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर में बदल दिया।”

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular